Apr 15, 2024, 10:28 AM IST

पांचाली ही नहीं, इन 8 नामों से भी जानी जाती हैं द्रौपदी

Nitin Sharma

महाभारत में कौरव और पांडवों के साथ ही द्रौपदी का जिक्र भी कई जगहों पर मिलता है.  मान जाता है कि द्रौपदी जन्म से ही अनोखी थीं.

द्रौपदी बेहद शक्तिशाली थी. इसी वजह से ज्यादातर ​माता पिता अपनी बेटी का नाम द्रौपदी रखते थे, लेकिन द्रौपदी का सिर्फ एक ही नाम नहीं था. इसके अलावा भी उनके 8 नाम थे.

द्रौपदी का जन्म यज्ञकुंड से हुआ था. उनके पिता ने पुत्र की इच्छा रखते हुए पुत्राकामेष्टि यज्ञ किया था. इस यज्ञ से दृष्टाद्यमुना के साथ ही उसकी बहन द्रौपदी का जन्म हुआ. इसलिए द्रौपदी को यज्ञासनी भी कहा जाता है.

द्रौपदी के जन्म के समय उनकी त्वचा का रंग सांवला और चमकदार था. इसलिए उनके पिता ने उनका नाम कृष्णा रखा था.

द्रौपदी का नाम द्रौपदी इसलिए पड़ा क्योंकि वह राजा द्रुपद की बेटी थी. उनके पिता ने बेटी को अपना नाम दिया था.

द्रौपदी के पांचाल के राजा थे. वह पांचाल की राजकुमारी थी. इसलिए उन्हें प्यार से पांचाली भी कहा जाता है.

द्रौपदी ने पांच पांडवों से विवाह किया था. इसलिए पांच पतियों के साथ जिन गुफाओं में रही. वहीं से उनका नाम पंचमणी रख दिया गया.

द्रौपदी के पिता बेहद शक्तिशाली थे. उन्हें शक्तिशाली पिता की पुत्री के रूप में परिशता भी कहा जाता है.

द्रौपदी को भगवान शिव से एक वरदान मिला था कि वह पांच पतियों से संबंध बनाने के बाद भी हर दिन पवित्र और वर्जिन रहेंगी. इसलिए उन्हें नित्यायुवनी भी कहा जाता था.

द्रौपदी को बेहद सजने संवरने का शौक था. वह सबसे खूबसूरत दिखना चाहती थी. इसलिए उन्हें मालिनी का नाम भी मिला. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)