May 19, 2024, 01:28 PM IST

महाभारत में धृतराष्ट्र के इस पुत्र ने लिया था पांडवों का पक्ष

Nitin Sharma

महाभारत में कौरव और पांडवों के अलावा भी कई ऐसे पात्र थे, जिन्हें लोग शायद ही जानते होंगे. इसकी वजह इनका ज्यादा जिक्र न किया जाना है.

इन पात्रों के बारें में काफी कम कहा और सुना गया है. इन्हीं में से एक कौरवों का सौतेला भाई युयुत्सु था. 

युयुत्सु कौरवों के पिता धृतराष्ट्र का ही पुत्र था, लेकिन उसकी मां गंधारी नहीं थी. 

युयुत्सु अंधे धृतराष्ट्र की उस दासी से जन्मा था, जो उसकी देखभाल करती थी. 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब गांधारी गर्भवती थी. तब धृतराष्ट्र की देखभाल एक दासी किया करती थी. उसी से युयुत्सु का जन्म हुआ था. 

धृतराष्ट्र की दासी से जन्मा युयुत्सु हमेशा पांडवों का पक्ष लेता था. वह गलत को गलत कहने की क्षमता रखता था. 

युयुत्सु भी कौरव ही था, लेकिन उसने महाभारत युद्ध में पांडवों का पक्ष लिया था. उसने द्रौपदी के चीरहरण का भी विरोध किया था. 

धृतराष्ट्र का यह पुत्र और कौरवों का भाई युयुत्सु महाभारत युद्ध में किसी की तरफ से नहीं लड़ा था. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)