Aug 20, 2024, 03:59 PM IST

क्या था शकुनि मामा का असली नाम?

Smita Mugdha

महाभारत के सबसे दुष्ट किरदारों में से एक था शकुनि, जो रिश्ते में गांधारी का भाई और दुर्योधन का मामा था. 

शकुनि गांधार नरेश सुबल का पुत्र था लेकिन बहन के साथ वह हस्तिनापुर आ गया और बाकी जिंदगी उसने यही बिताई. 

शकुनि यूं तो राजकुमार था और उसे युद्ध कला की शिक्षा दी गई थी, लेकिन उसकी ख्याति चौसर के खेल में निपुणता के वजह से थी. 

कहा जाता है कि शकुनि जुए में कभी नहीं हारता था, क्योंकि पिता सुबल ने अपनी हड्डियां उसे पासा बनाने के लिए दी थीं. 

शकुनि को आम तौर पर गांधार नरेश पुत्र भी कहा जाता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसका असल नाम क्या था?

शकुनि के पिता ने उसका एक नाम सुबलोत्तम रखा था यानी कि सुबल का उत्तम पुत्र. 

हालांकि, कालांतर में वह अपने शकुनि नाम से ही प्रसिद्ध हुआ और महाभारत युद्ध में भी कौरवों की ओर से ही लड़ा था.

शकुनि ने ही दुर्योधन के मन में पांडवों के लिए ईर्ष्या और दुश्मनी के भाव भरे थे जिससे कौरवों का नाश हो गया.

शकुनि बेहद तीक्ष्ण बुद्धि का था और उसे परिस्थितियों को भांपने की अद्भुत समझ थी, लेकिन अपनी बुद्धि का उसने हमेशा गलत इस्तेमाल किया.