Aug 9, 2024, 09:10 PM IST

कब हुई थी कृष्ण और अर्जुन की पहली मुलाकात?

Smita Mugdha

कृष्ण और अर्जुन के बीच भाई का रिश्ता था, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण सिर्फ भाई नहीं बल्कि अर्जुन के लिए सखा और गुरु भी थे. 

अर्जुन के मन में युद्ध से पहले जब परिवार के लोगों को सामने देख संदेह होने लगा था, तो कृष्ण ने ही उनको समझाया था. 

जीवन की हर छोटी-बड़ी मुश्किल के दौरान अर्जुन के लिए कृष्ण एक रक्षक और गुरु की तरह थे. 

क्या आप जानते हैं कि जीवन में पहली बार अर्जुन और कृष्ण का आमना-सामना कब हुआ था?

भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को पहली बार द्रौपदी के स्वयंवर में देखा था जब वह वहां हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. 

अर्जुन के चेहरे पर तेज और एकाग्रता को देखकर ही प्रभु ने उन्हें पहचान लिया और समझ गए थे कि वही सुयोग्य वर होंगे. 

लाक्षागृह से बचकर पांडव ब्राह्मणों का वेश धरकर पांचाल नगरी में रह रहे थे और अर्जुन ने तभी स्वयंवर में हिस्सा लिया था. 

अर्जुन और पांडव द्रौपदी को लेकर अपने आवास पर पहुंचे तो कृष्ण और बलराम भी वहां पधारे और बुआ कुंती से आशीर्वाद लिया था. 

अर्जुन और प्रभु श्रीकृष्ण के बीच का रिश्ता सम्मान, विश्वास और प्रेम का था.