Jun 26, 2024, 04:22 PM IST

अर्जुन ने किससे मांगा था दिव्य धनुष-रथ और तरकश, कभी खत्म नहीं होते थे तीर

Nitin Sharma

महाभारत में अपने चचेरे भाईयों से युद्ध में जीतने वाले अर्जुन महान योद्धाओं में से एक थे. 

अर्जुन ने श्रीकृष्ण के कहने पर हर एक कदम उठाया और जीत दर्ज की. 

इसी में बताया जाता है कि एक बार अग्निदेव ने श्रीकृष्ण और अर्जुन के पास खाण्डव वन को जलाने का प्रस्ताव दिया. 

वन जलाने के लिए अग्निदेव ने अर्जुन से कहा उसे इंद्र का संरक्षण प्राप्त था. यही वजह है कि इस वन को जलाने के लिए पहले इंद्र से युद्ध करना था. 

इंद्र समेत वन को बचाने के लिए सामने आने वाले दूसरे देवता और दैत्यों से लड़ने के लिए अर्जुन ने अग्निदेव से कुछ शस्त्रों की मांग की.

इसी के बाद अग्निदेव ने अर्जुन को दिव्य धनुष, दिव्य रथ और  ऐसा अक्षय तरकश दिया, जिसमें कभी तीर खत्म नहीं होते थे. 

अग्निदेव से सभी आयुधों के मिलने के बाद श्रीकृष्ण और अर्जुन ने इंद्र की देवसेना को पराजित कर दिया. 

अजुर्न ने वन समेत उसमें रहने वाले प्राणियों को जलाकर राख कर दिया था.