Aug 6, 2024, 08:43 PM IST

महाभारत में कृष्ण की अर्जुन को दी ये 3 सीख है कलियुग के लिए सबसे जरूरी

Smita Mugdha

महाभारत की पूरी कथा यूं तो आम जनमानस के ही जीवन और मन की उलझनों की परतें खोलती हैं. 

महाभारत युद्ध से अलग गीता उपदेश की बात करें, तो श्रीकृष्ण और अर्जुन का संवाद आम लोगों के लिए भी सीखने लायक है. 

गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जीवन-मृत्यु, भय-मोह, लोभ जैसे तमाम मानसिक अवस्थाओं पर ज्ञान दिया है. 

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जीवन के हर पहलू के बारे में समझाया, लेकिन खास तौर पर कलियुग के लिए 3 बातें महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. 

कर्म पर ध्यान देने की सीख आज के दौर में जरूरी है, जहां ज्यादातर लोग शॉर्टकट से सक्सेस पाना चाहते हैं. 

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दुर्योधन की महत्वाकांक्षा का उदाहरण देते हुए समझाया था कि अन्याय का प्रतिकार किया जाना जरूरी है. 

कलियुग में अन्याय के चरम पर होने की बात ग्रंथों में कही गई है, लेकिन यह भी जरूरी है कि अन्याय को न्याय से ही हराया जा सकता है.

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को एक और अहम बात समझाई थी कि सत्य के रास्ते पर चलते हुए मोह के त्याग की. 

अगर परिवार और अपने भी गलत रास्ते पर चले जाएं, तो सत्य के रास्ते पर चलने के लिए उनके विरोध में भी जा सकते हैं.