Feb 25, 2024, 08:47 AM IST

महाभारत घर में रखनी चाहिए या नहीं? 

Ritu Singh

घर के बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा की महाभारत ग्रंथ को घर में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसे रखने से घर में महाभारत छिड़ जाती है. 

लेकिन क्या ये सच है? या केवल एक भ्रांति.  महाभारत घर पर रखें या नहीं आप पूरी स्लाइड को पढ़ने के बाद तय करें, क्योंकि इसमें जो तर्क हैं, वो कई भ्रांतियों को तोड़ देंगे.

महाभारत अनरावेलिड की लेखिका अमी गनात्रा बताती हैं कि दुर्गा सप्तशती से लेकर रामायण और कई पुराणों में युद्ध का वर्णन है. फिर ये भी घर में रखना वर्जित होना चाहिए.

महाभारत में वेद, उपनिषद और पुराण के साथ ही पूरे हिंदू धर्म का निचोड़ मिलता है. ये ना सिर्फ आपके व्यक्तित्व को निखार सकती है. बल्कि इसमें लिखी बातें व्यक्ति को उन्नति की ओर ले जाती हैं. 

जो भी बचपन में ही महाभारत का अध्ययन कर लेता है वो मेधावी और ज्ञान से भरा होता है. ऐसे बच्चें माता पिता का आदर भाव रखते हैं और  कलयुग में जीने की कला भी सीखते हैं.

महाभारत में श्रीकृष्ण के गीता ज्ञान में पराशर गीता, धृतराष्ट्र-संजय संवाद, यक्ष प्रश्न, विदुर नीति, भीष्म नीति समेत सब कुछ है. 

आमी कहती हैं कि महाभारत एक मात्र ऐसा ग्रंथ है जो हिंदू धर्म और उसके इतिहास को दिखाता है. धर्म, ज्ञान, तर्क, राजनीति, नीति, मोक्ष और कलाओं का ज्ञान देने वाला है.

ये ना केवल आपके अंदर बल्कि, आपकी आने वाली पीढ़ी के अंदर भी सत्य का प्रकाश फैलाने वाला है.

महाभारत धर्म संकट से निकालने वाला वो ग्रंथ है जिसे पढ़कर आप हर समस्या से निकल सकते हैं. इसलिए आमी कहती हैं कि महाभारत हर किसी के घर में जरूर होनी चाहिए.