Sep 29, 2024, 11:00 PM IST
द्रौपदी के अलावा इन महिलाओं का भी महाभारत में हुआ था अपमान
Sumit Tiwari
जब पांडवों और कौरवों के बीच चौसर खेला गया था तब युधिष्ठिर पंचाली को हार गए है.
इसके बाद दुर्योधन के आदेश पर दुशासन ने द्रौपदी का भरी सभा में अपमान किया था.
लेकिन महाभारत में केवल द्रौपदी ही नहीं बल्कि इन महिलाओं के अपमान की भी कथा मिलती है.
महाभारत के अनुसार भीष्ण पितामह में अपने सौतेले भाई के विवाह के लिए अंबा, अंबिका और अंबालिका का हरण किया था.
लेकिन अंबा शाल्व नरेश से प्रेम करती हैं, तो भीष्म ने उन्हें शाल्व नरेश के पास भेज दिया.
शाल्व नरेश ने अंबा से विवाह करने से इंकार कर दिया. अंबा ने हस्तिनापुर लौटकर भीष्म से विवाह का निवेदन किया.
वहीं भीष्म ने भी अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार विवाह करने से इंकार कर दिया. भीष्म से इसका बदला अंबा ने शिखंडी बनकर लिया.
उधर कंबोज के राजा की बेटी भानुमति के स्वयंवर रचा गया जिसमे कर्ण और दुर्योधन भी पहुचें.
भानुमति के न चाहते हुए भी दुर्योधन ने जबरन गले में वरमाला पहना दी और भानुमति का अपहरण कर ले गया.
Next:
भाग्य बदल देंगी चाणक्य नीति की ये 7 बातें
Click To More..