Jul 28, 2024, 10:25 PM IST

द्रौपदी ही नहीं इन महिलाओं ने भी महाभारत में पूरा किया था अपना बदला

Smita Mugdha

महाभारत के युद्ध में कौरवों की हार और पांडवों की विजय के साथ ही कई अभिशाप और प्रतिशोध की कहानियां हैं. 

शाप और प्रतिशोध की इन कहानियों में सबके लिए जीवन की कोई न कोई सीख भी जरूर है. 

महाभारत के युद्ध में सबसे चर्चित प्रतिशोध द्रौपदी का है जिसने चीर हरन के लिए कौरवों को कुल नाश का शाप दिया था. 

आइए जानते हैं ऐसी कुछ और महिलाओं की कहानी जिनका प्रतिशोध भी किसी न किसी तरह से महाभारत में पूरा हुआ था. 

महाभारत के युद्ध में अम्बा का प्रतिशोध भी पूरा हुआ था जो उन्होंने भीष्म पितामह से लिया था. 

अम्बा ने ही शिखंडी का रूप धारण किया था और पूर्वजन्म के अपने दुखों का बदला लिया था. 

इसी तरह से भानुमति का जबरन हरण दुर्योधन ने किया था और उस वक्त उसने उन्हें अपयश का श्राप दिया था. 

भानुमति की ही तरह अपने पिता के राज्य की बर्बादी के लिए गांधारी के अंदर भी भीष्म पितामह के लिए आक्रोश था. 

महाभारत के युद्ध में इन सब महिलाओं का प्रतिशोध और शाप किसी न किसी रूप में पूरा हुआ था.