Jun 8, 2024, 10:39 AM IST

कर्ण के 10 पुत्रों में से महाभारत युद्ध के बाद जिंदा बचा था सिर्फ एक

Aman Maheshwari

महाभारत का युद्ध प्राचीन इतिहास का सबसे बड़ा धर्मयुद्ध था. इस युद्ध में करोड़ों सैनिक मारे गए थे.

इस धर्मयुद्ध को कौरवों और पाण्डवों के मध्य लड़ा गया था. महाभारत युद्ध में दानवीर कर्ण ने भी हिस्सा लिया था. 

कर्ण ने दुर्योधन की मित्रता निभाने के लिए अपने भाइयों के खिलाफ युद्ध किया था. कर्ण को अविवाहित कुंती ने सूर्यदेव की कृपा से जन्म दिया था.

कुंती ने दिव्य कवच-कुंडलों से युक्त पुत्र कर्ण को जन्म दिया था. कर्ण के बारे में सभी जानते हैं लेकिन उनकी पत्नी और पुत्रों के बारे में कम ही लोग जानते हैं.

कर्ण ने दो शादियां की थी. कर्ण की दोनों पत्नियां बहुत ही खूबसूरत थीं. एक पत्नी का नाम वृषाली और दूसरी का नाम सुप्रिया था.

कर्ण के दोनों पत्नियों से 10 पुत्र वृषसेन, चित्रसेन, सत्यसेन, सुषेण, सुदामा, शत्रुंजय, द्विपाता, बनसेन, प्रसेन और वृषकेतु थे. 

कर्ण के 10 पुत्रों में से 9 पु​त्रों ने महाभारत के युद्ध में भाग लिया था जो मारे गए थे. उनका सबसे छोटा पुत्र वृषकेतु ही जिंदा बचा था.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.