Sep 10, 2024, 09:48 AM IST

महाभारत लिखने के लिए गणपति और महर्षि वेद व्यास में क्या शर्त लगी थी?

Ritu Singh

गणेशजी और महाभारत के खास कनेक्शन की कहानी क्या आप जानते हैं? 10 दिन क्यों होता है गणेश चतुर्थी का उत्सव?

 भगवान गणेश और महाभारत के बीच एक विशेष संबंध है. महर्षि वेदव्यास महाभारत के श्लोक बोलते गए और गणपति जी ने उसे लिखा था.

महाभारत लिखने से पहले गणपति जी और महर्षि वेदव्यास, दोनों ने अपनी-अपनी शर्त रखी थी.

गणपति जी ने 10 दिन में महाभारत लिख डाला था और इसी कारण दस दिन गणेश चतुर्थी का उत्सव होता है.

जब गणपति महाभारत लिखने को तैयार हुए तो वेदव्यास ने शर्त रखी थी कि वह अगर गलत श्लोक बोलें तो उनको सही कर गणेशजी को लिखना होगा.

वहीं, गणपति जी ने वेद व्यास से शर्त रखी थी कि वह बिना रुके लगातार महाभारत के श्लोक बोलते रहेंगे. 

अगर वह रुके तो गणेश जी महाभारत लिखना वहीं बंद कर देंगे.

दोनों ही देवताओं ने अपने शर्त को पूरा किया और महाभारत 10 दिन में लिख दी गई थी.