Oct 6, 2024, 10:09 AM IST

Premanand Ji Maharaj ने बताया कैसे रखना चाहिए व्रत?

Abhay Sharma

कोई भी व्रत कैसे किया जाना चाहिए और व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए, इसपर प्रेमानंद जी महाराज ने लोगों को कुछ खास सुझाव दिए हैं. आइए जानें.. 

प्रेमानंद जी महाराज ने अपने एक प्रवचन में कहा कि लोगों को व्रत को मनोरंजन नहीं समझना चाहिए, व्रत को व्रत की तरह गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

कई लोग व्रत के त्याग को नहीं समझते हैं और फलाहार के नाम पर कुट्टू के आटे की पूरी और सिंघाड़े के आटे का हलवा खाते हैं मंहगे फल खाते रहते हैं. 

ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह त्याग का प्रतीक नहीं माना जा सकता है. व्रत में फलाहारी के नाम पर दिनभर कुछ भी खाते नहीं रहना चाहिए. 

अगर आप व्रत हैं तो आपको सुबह कुछ नहीं खाना चाहिए, दोपहर में महसूस हो कि आपको कुछ खाना है तो आप 12 बजे के आस-पास पानी पी सकते हैं. 

अगर आपसे ज्यादा देर भूखे नहीं रहा जाता है तो आप शाम के समय 4 बजे के आस-पास कुछ फल या थोड़ा दूध का सेवन कर सकते हैं. 

 इसके बाद आपको रात के समय कुछ नहीं खाना चाहिए, फिर अगली सुबह उठ कर भगवान को भोग चढ़ाने के बाद अपना व्रत तोड़ सकते हैं. 

हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.