Apr 12, 2024, 05:19 PM IST

राम नवमी पर ऐसे होगा राम लला का सूर्य तिलक

Anamika Mishra

अयोध्या राम मंदिर में रामनवमी पर राम लला के सिर पर सूर्य की किरणों से उनका सूर्य तिलक होने वाला है. 

रामनवमी के दिन ठीक दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी.  

सूर्य तिलक के दौरान सूर्य की किरणें 4 मिनट तक रामलला के मुखमंडल को प्रकाशित करेंगी.

आइए जानते हैं राम नवमी पर कैसे होगा राम लला का सूर्य तिलक.

राम नवमी के दिन सूर्य की रोशनी मंदिर के तीसरे तल पर लगे पहले शीशे पर गिरेंगी, यहां से परावर्तित होकर किरणें पीतल की पाइप में जाएंगी.

पीतल की पाइप में लगे दूसरे दर्पण से टकारकर 90 डिग्री पर फिर से परावर्तित हो जाएंगी.

पीतल के पाइप से गुजरते वक्त ये किरणें तीन अलग-अलग लेंस से गुजरेंगी.

किरणें तीन लेंस से गुजरने के बाद पाइप के गर्भगृह वाले सिरे पर लगे दर्पण से टकराएंगी.

पाइप के दूसरे सिरे पर लगे दर्पण से टकराकर किरणें फिर से 90 डिग्री पर परावर्तित होकर सीधी रेखा में चलेंगी.

गर्भगृह में लगे दर्पण से टकराने के बाद किरणें सीधे राम लला के मस्तक पर 75 मिमी का गोलाकार, सूर्य तिलक लगाएंगी.