Jun 1, 2024, 03:07 PM IST

इस देश की राजकुमारी थी भगवान श्रीराम की बड़ी बहन

Nitin Sharma

रामायण हिंदू धर्म के प्रमुख स्मृति ग्रंथों में से एक है. त्रेतायुग में जन्में भगवान श्रीराम उनके पिता दशरथ और भाईयों बहनों समेत माता सीता का वर्णन मिलता है.

शांता राजा दशरथ की बड़ी बेटी थी. उन्हीं के बाद श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों भाईयों का जन्म हुआ. 

रामायण में देवी शांता का जिक्र बहुत ही कम किया गया है. उनका नाम कहीं सुनने में नहीं आता. इसकी वजह राजा दशरथ द्वारा अपनी बेटी को गोद देना था. 

पौराणिक कथाओं में बताया जाता है कि राजा दशरथ की पत्नी कौशल्या की बड़ी बहन वर्षिणी की कोई संतान नहीं थी.

एक बार वर्षिणी अपने पति राजा रोमपद के साथ बहन कौशल्या के यहां आई थी. यहां दोनों संतान न होने से बड़ी दुखी दिखाई दी. 

यह देखते हुए राजा दशरथ ने अपनी बेटी शांतां को राजा रोमपद और वर्षिणी को गोद दे दिया. इसी के बाद भगवान श्रीराम समेत चारों भाईयों का जन्म हुआ.

वहीं राजा दशरथ की बेटी को राजा रोमपद ने पालन पोषण कर बड़ा किया. उन्होंने शांतां को अंगदेश की राजकुमारी बनाया.