Aug 27, 2024, 05:10 PM IST

महिलाओं के पैरों के अंगूठे पर बाल होना शुभ या अशुभ? 

Nitin Sharma

जिस तरह से ज्योतिष में व्यक्ति की कुंडली देखकर उसके ग्रह दशा और दोषों के बारें में पता लगाया जाता है. ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में चेहरे, हाथ पैरों की बनावट व अन्य शारीरिक अंगों से उसके स्वभाव से लेकर आगे के जीवन का पता लगाया जा सकता है.

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर बाल होने का मतलब भी बताया गया है. यह कुछ जगह पर शुभ तो कुछ अशुभ होते हैं.

आज हम बताएंगे महिलाओं के पैरों के अंगूठे पर बाल होने का क्या अर्थ होता है. यह शुभ होते हैं या अशुभ. 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के पैरों के अंगूठे पर बाल होना बेहद शुभ होते हैं. 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के पैरों के अंगूठे पर बाल होते हैं. वे बड़ी भाग्यशाली होती हैं.यह बेहद प्रभावशाली होती हैं. 

जिन महिलाओं के अंगूठे पर बाल होते हैं. उनके पास धन संपत्ति की कमी नहीं होती है. 

ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन भी बेहद खुशहाल होता है. लोग इन्हें आसानी से भूल नहीं पाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)