Sep 15, 2024, 05:33 PM IST

शाम को दीपक जलाने का क्या है शुभ समय?

Abhay Sharma

हिंदू धर्म में शाम के समय घर में दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसलिए हर कोई शाम के समय घर में दीपक जरूर जलाता है.  

हालांकि, कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि शाम के समय दीपक जलाने का सबसे सही व शुभ समय क्या है, तो आइए जानते हैं. 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन घर में देवी-देवताओं के सामने दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धी और खुशहाली बनी रहती है. 

बता दें कि अगर आप सुबह के समय दीपक जलाते हैं तो इसके लिए सुबह 5 बजे से लेकर 10 बजे तक का समय शुभ माना जाता है.

इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखें कि घर में कभी भी खंडित दीया न जलाएं, इससे आपकी पूजा अधूरी रह सकती है. 

वहीं शाम को 5 बजे से लेकर 7 बजे तक का समय दीपक जलाने के लिए उत्तम माना जाता है. इस समय आप दीपक जला सकते हैं. 

इसके अलावा शाम को 7 बजे के बाद यानी रात के समय दीपक नहीं जलाना चाहिए, इससे भगवान की नींद में बाधा उत्पन्न होती है. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.