Mar 17, 2024, 09:37 AM IST

राम ने नहीं बल्कि कृष्ण ने किया था शत्रुघ्न की शक्तियों का इस्तेमाल

Smita Mugdha

रामायण में शत्रुघन के सामने कभी ऐसी परिस्थिति नहीं आई जब उन्हें अपनी शक्ति दिखानी पड़े. 

भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है जबकि उनके भाई शत्रुघ्न को सुदर्शन चक्र का अवतार माना जाता है. 

सुदर्शन चक्र को सदैव विषम परिस्थितियों में ही अपनी शक्ति दिखाने वरदान था और इसलिए रामायण में शत्रु्घ्न के सामने ऐसी परिस्थिति नहीं आई. 

शत्रुघ्न को इस बात का सदैव मलाल रहा कि उन्हें अपने शक्ति का प्रदर्शन का कोई अवसर नहीं मिला था. 

देह त्याग करते समय शत्रुघ्न ने अपनी यह पीड़ा भगवान राम को बताई, तो उन्होंने उन्हें खास वरदान दिया था. 

भगवान राम ने अपने भाई को वरदान दिया था कि जब अगला अवतार पूर्ण में लेंगे, तो उन्हें अपनी शक्ति प्रदर्शन का सौभाग्य मिलेगा. 

पूर्ण लीला पुरुष के तौर पर भगवान विष्णु ने कृष्ण रूप में अवतार लिया था. 

कृष्ण अवतार में सुदर्शन चक्र का कई बार प्रयोग कर के भगवान कृष्ण ने उनकी शक्ति के इस्तेमाल का वरदान पूरा किया. 

इस तरह से शत्रुघ्न की शक्तियों का असली इस्तेमाल महाभारत के युद्ध और द्वापर काल में ही हो पाया था.