Aug 24, 2024, 02:02 PM IST

कैसे पत्थर का बन गया था कालिया नाग

Nitin Sharma

भगवान कृष्ण ने बचपन में बहुत-सी लीलाएं की और असुरों, दानवों का अंत किया था. इन्हीं में से एक कालिया नाग भी था. 

यमुना नदी में रहने वाला कालिया नाग इतना खतरनाक था कि आसमान में उड़ रहे पक्षी पानी में उसकी छाया देखकर डर जाते थे.

उसने यमुना नदी को अपना घर बना लिया था और उसके वहां रहने से नदी का सारा पानी जहर से प्रभावित हो गया था.

एक दिन बचपन में कृष्ण जी अपने दोस्तों के साथ बोल से खेल रहे थे. उनकी बोल नदी में गिर गई.

दोस्तों ने कहा कि नदी में बहुत जहरीला कालिया नाग रहता है, लेकिन कृष्ण जी फिर भी नदी में कूद गये.

कालिया नाग ने भगवान कृष्ण को भी अपने जहर से मारने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहा और हार गया.

कृष्ण ने कालिया नाग को हरा दिया और उससे कहा यमुना नदी और ब्रज को छोड़ कर चले जाओ. पीछे मुड़कर देखोंगे तो पाषाण बन जाओंगे.

कालिया नाग को नहीं पता था कि कृष्ण जी साक्षात भगवान विष्णु का रूप है और उसने पीछे मुड़कर देख लिया.

कालिया नाग का पीछे मुड़कर देखना उसके लिए श्राप साबित हुआ और वो पत्थर में बदल गया.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)