Dec 28, 2023, 01:36 PM IST

7 फेरे, 7 वचन और 7 जन्म, जानें क्या है शादी में इनका महत्व

Anamika Mishra

हिंदू संस्कृति में शादी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. 

शादी के समय कई तरह की रस्में होती हैं, जिसका बहुत महत्व होता है.

शादी की सभी रस्मों में सबसे खास रस्म होती है वर-वधू के सात फेरे.

सात फेरे, सात वचन और सात जन्म, हिंदू धर्म में इन तीनें का विवाह से गहरा नाता होता है.

मान्यता के अनुसार शादी में सात फेरे लेने का मतलब सात जन्मों का बंधन माना जाता है.

फेरों के दौरान वर-वधू अग्नि को साक्षी मानकर 7 जन्मों तक साथ रहने के लिए 7 वचन लेते हैं. 

साथ ही सात जन्मों तक तन, मन और आत्मा से पति-पत्नी के रिश्ते को निभाने का वचन लेते हैं.

माना जाता है कि मनुष्य सात जन्म लेता है, इसलिए वर-वधु एक दूसरे को सात जन्मों तक साथ रहने का वचन देते हैं. 

धर्म ग्रंथों के अनुसार पृथ्वी पर सारी महत्वपूर्ण चीजों की संख्या सात ही मानी जाती है, इसलिए शादी में भी सात फेरे होते हैं.

यह खबर सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.