Aug 24, 2024, 09:48 PM IST

भगवान श्रीकृष्ण की बेटी का नाम क्या था?

Aditya Katariya

भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध में अहम भूमिका निभाई थीं.

पौराणिक  मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण की आठ पत्नियां थीं. इनमें से एक रुक्मिणी थीं, जिन्हें उनकी पहली पत्नी माना जाता है.

क्या आप भगवान श्री कृष्ण और माता रुक्मिणी की पुत्री का नाम जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां जानें.

रुक्मिणी विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री थीं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण ने रुक्मिणी का हरण करके उनसे विवाह किया था.

महाभारत के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण और माता रुक्मिणी के 10 पुत्र थे.

महाभारत के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की एक बेटी भी थी, जिसका नाम चारुमति था.

चारुमति का उल्लेख भागवत पुराण में भी मिलता है, जहां उन्हें भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी की पुत्री बताया गया है.

ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण की पुत्री चारुमति का विवाह बाली से हुआ था.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.