Aug 15, 2024, 08:08 PM IST

महाभारत के 5 सबसे शक्तिशाली योद्धा कौन थे? 

Abhay Sharma

महाभारत के युद्ध को प्राचीन काल का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है और इस युद्ध में अनेकों शक्तिशाली योद्धाओं ने भाग लिया था. 

आज हम आपको इन्हीं में से 5 ऐसे योद्धाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी गिनती महाभारत काल के सबसे महान और शक्तिशाली योद्धाओं में होती है. 

अर्जुन को महाभारत काल का पांचवा सबसे शक्तिशाली योद्धा माना जाता है, जिनके पास कई सारे शक्तिशाली अस्त्र और शस्त्र थे. 

चौथे नंबर पर गुरु द्रोणाचार्य का नाम आता है, जिन्होंने कौरव और पांडवों को दोनों को युद्ध की शिक्षा दी थी. उन्हें मजबूरी में अधर्म के पक्ष में युद्ध लड़ना पड़ा था. 

 तीसरा सबसे शक्तिशाली योद्धा कर्ण को माना जाता है, जिसे सबसे बड़ा दानवीर भी कहा जाता है. इस लिए आज भी कर्ण का नाम सम्मान से लिया जाता है. 

 दूसरे सबसे शक्तिशाली योद्धा थे भीष्म पितामह, जिन्हें इच्छामृत्यु का वरदान प्राप्त था. महाभारत युद्ध में छल से भीष्म पितामह का वध किया गया था.

श्री कृष्ण महाभारत काल के सबसे शक्तिशाली योद्धा थे, जो स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं. उनकी  कूटनीति और रणनीति से पांडवों ने युद्ध जीता था. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.