Jul 18, 2024, 10:17 AM IST

महाभारत युद्ध के समय कितनी थी श्रीकृष्ण की उम्र?

Abhay Sharma

हिंदू पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सदियों पहले ऐसे कई देवपुरुष थे, जो सैकड़ों और हजारों वर्षों तक जीवित रहे थे. 

लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि महाभारत युद्ध के समय श्रीकृष्ण की उम्र क्या रही होगी? तो आइए जानते हैं...

पुराणों धार्मिक ग्रंथों में श्रीकृष्ण की आयु 125 वर्ष बताई गई है, वहीं कई ज्योतिषियों के मतानुसार उनकी आयु 110 वर्ष थी. 

कलियुग के आरंभ होने से 6 माह पूर्व मार्गशीर्ष शुक्ल 14 को महाभारत युद्ध का आरंभ हुआ था और यह युद्ध 18 दिनों तक चला. 

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार कलियुग का आरंभ श्रीकृष्ण के देह त्यागने के 36 वर्ष बाद हुआ था. ऐसे में इन बातों को आधार मानते हुए कहा जाता है कि...

इस युद्ध के समय अर्जुन की उम्र 55, भगवान कृष्ण की उम्र 83 और भीष्म की उम्र कम से कम 150 साल रही होगी. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.