Jul 31, 2024, 09:04 AM IST

किस उम्र में और कहां हुई थी भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु

Nitin Sharma

द्वापर युग में जन्में भगवान श्रीकृष्ण विष्णु के आठवें अवतार थे. उनका जन्म अपने मामा कंस की जेल में हुआ था. 

भगवान कृष्ण का बचपन गोकुल और वृंदावन में बीता और फिर 36 सालों तक वे द्वारिका के राजा रहे. 

श्रीकृष्ण की महाभारत में भी अहम भूमिका रही. भगवान ने अर्जुन को ज्ञान दिया और उसके सारथी भी रहे. 

उनके द्वारा द्वापर में की गई लीला और रचनाओं को ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन बेहद कम लोगों को पता है कि श्रीकृष्ण मृत्यु कब और कहां हुई थी. 

भागवत पुराण में भगवान श्रीकृष्ण के शरीर के त्याग के विषय में विस्तार से बताया गया है. 

श्रीकृष्ण की मृत्यु तीर लगने से हुई थी. भगवान को जहां तीर लगा था. आज वो जगह गुजरात सोमनाथ के पास स्थित है.

​मृत्यु के समय भगवान श्रीकृष्ण की उम्र 125 वर्ष थी. उनकी मृत्यु के बाद ही कलयुग आ गया था.

शास्त्रों के अनुसार, श्रीकृष्ण की मृत्यु 3102 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन दोहपर 2 बजकर 27 मिनट पर हुआ था.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)