Oct 11, 2024, 05:04 PM IST

किस उम्र में भगवान राम ने किया था रावण का वध?

Abhay Sharma

शारदीय नवरात्रि में 9 दिन मां भगवती की पूजा करने के बाद 10वें दिन दशहरा पर्व मनाया जाता है, मान्‍यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था. 

इस दिन को विजयादशमी भी कहा जाता है, जो बुराई पर अच्‍छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन कई जगहों पर रावण का पुतला फूंका जाता है.

अक्सर कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि भगवान राम ने रावण का वध किस उम्र में किया होगा? आइए जानते हैं आपके इस सवाल का जवाब क्या है.. 

भगवान राम की उम्र को लेकर कई शोध हुए हैं. कई जानकारों ने तथ्यों को जोड़ते हुए भगवान राम की उम्र व उनके शासन काल का पता लगाने की कोशिश की है. 

वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण में भगवान श्री राम के शासन काल का उल्लेख मिलता है, इसके मुताबिक भगवान राम का राज्य 11000 सालों तक चला था. 

रामायण के अनुसार भगवान राम जब वनवास जा रहे थे तो उस समय उनकी उम्र करीब 27 वर्ष की थी और लगभग 41 वर्ष की उम्र में अयोध्या वापस लौट आए थे. 

ऐसे में माना जाता है कि रावण से युद्ध के समय भगवान राम की उम्र लगभग 38 से 40 के बीच की होगी, इस उम्र में भगवान राम ने रावण का वध किया था.  

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.