May 27, 2024, 07:55 PM IST
रामायण और महाभारत से जुड़े कई पात्र ऐसे हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी है. ऐसे ही कुछ पात्र थे जो रामायण और महाभारत दोनों ही कालों में थे.
आज हम आपको ऐसे ही 5 पात्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका वर्णन रामायण और महाभारत दोनों ही काल में मिलता है..
इनमें पहला नाम भगवान परशुराम का आता है. रामायण काल में माता सीता के स्वयंवर में मौजूद थे, वहीं महाभारत काल में उन्होंने ही पितामह भीष्म और कर्ण को शिक्षा दी थी.
इसमें दूसरा नाम हनुमान जी का आता है, हनुमान जी को अमरता का वरदान प्राप्त है और पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमान जी आज भी कलयुग में वास करते हैं.
तीसरे पात्र हैं जामवंत, पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत काल में जामवंत का भगवान कृष्ण से कई दिनों तक युद्ध भी चला था.
इसके अलावा रावण के ससुर और मंदोदरी के पिता मयासुर भी महाभारत युग में जीवित थे. महाभारत में मयासुर का जिक्र मिलता है.
महर्षि दुर्वासा भी रामायण काल से लेकर महाभारत युग तक जीवित थे. महाभारत में भी महर्षि दुर्वासा का जिक्र मिलता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.