Jul 21, 2024, 03:20 PM IST

अर्जुन नहीं तो फिर कौन बना महाभारत युद्ध के बाद हस्तिनापुर का राजा?

Abhay Sharma

धर्म की रक्षा के लिए के लिए द्वापर युग महाभारत का युद्ध लड़ा गया था, यह युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा गया इसलिए इसे कुरुक्षेत्र का युद्ध भी कहा जाता है. 

महाभारत युद्ध में पांडवों को जीत मिली और उन्हें हस्तिनापुर का राज्य मिला. लेकिन क्या आप जानते हैं? युद्ध के बाद अर्जु को राजा नहीं बनाया गया... 

ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि अर्जुन को नहीं तो फिर किसे हस्तिनापुर की राजगद्दी पर बिठाया गया.

महाभारत के शांति पर्व के अनुसार युद्ध जीतने के बाद ऋषियों के कहने पर पांडव हस्तिनापुर गए और वहां विधि-विधान से युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ.  

वहीं युधिष्ठिर के अन्य भाइयों भीम, अर्जुन, नकुल और शहदेव को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं. 

 युधिष्ठिर ने भीम को युवराज के पद पर नियुक्त किया और उनके बाद भीम को हस्तिनापुर का उत्तराधिकारी भी घोषित किया. 

शत्रु के देश पर चढ़ाई करने और दुष्टों को दंड देने का काम अर्जुन को दिया गया. नकुल को सेना की गणना, भोजन और वेतन देने का काम सौंपा गया. 

वहीं अपने सबसे छोटे भाई शहदेव को युधिष्ठिर ने अपने साथ सहायता के लिए रखा. इस तरह पांडवों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिली. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.