May 20, 2024, 07:33 PM IST

पिछले जन्‍म के इस पाप के कारण भीष्‍म पितामह को सहनी पड़ी थी इतनी पीड़ा

Abhay Sharma

भीष्‍म पितामह महाभारत के सबसे चर्चित पात्रों में से एक हैं. महापुरुष होते हुए भी आखिर वक्त में उन्‍हें बहुत यातनाएं सहनी पड़ी. 

लेकिन, क्या आप जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या था? इस बारे में कथा प्रचलित है आइए जानते हैं इसके बारे में. 

कथा के अनुसार, जब भीष्म पितामह नें  भगवान श्रीकृष्ण से अपने बाणों की शैय्या पर पड़े होने की वजह पूछी थी...

तब श्रीकृष्ण ने बताया कि पिछले 100 जन्मों में आपने  कोई अपराध नहीं किया है, लेकिन पिछले 101वें जन्म में आपने एक ऐसा अपराध किया है.  

जिसके कारण आपको ये सजा मिली है. उन्होंने बताया कि उस जन्म में जब आप शिकार करके वापस आ रहे थे तब आपके रथ से  कर्केटा पक्षी टकरा गया. 

आपने उस पक्षी को बाण से उठा कर पीछे फेंक दिया और पक्षी कांटों की झाड़ियों में जा गिरा और उसके शरीर में कांटे चुभ गए.  

पक्षी उन काटों में 18 दिन तक फंसा रहा, इसी का आपको  श्राप लगा है.  इसके अलावा कहा जाता है कि द्रौपदी के चीरहरण के समय चुपचाप सिर झुकाकर बैठे रहने की वजह से भी भीष्म पितामह को बाणों की शैय्या मिली थी. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.