Jun 19, 2024, 05:15 PM IST

 द्रौपदी के कमरे में घुसे अर्जुन को क्यों मिला था 1 साल का देश निकाला

Ritu Singh

द्रौपदी से सबसे पहला विवाह अर्जुन का हुआ था और द्रौपदी प्रेम भी अर्जुन को खूब करती थीं लेकिन...

एक बार अपने ही शयनकक्ष में बिना बताए घुसने पर अर्जुन को 1 साल के लिए देश निकाला दे दिया था.

इसके पीछे एक बड़ा कारण था और अर्जुन की एक भूल ने उन्हें सजा का पात्र बना दिया था.

असल में द्रौपदी, जो पांचों पांडवों की पत्नी थीं, 1-1 साल के समय अंतराल के लिए हर पांडव के साथ रहती थी.

उस समय किसी दूसरे पांडव को द्रौपदी के आवास में घुसने की अनुमति नहीं थी.

इस नियम को तोड़ने वाले को 1 साल तक देश से बाहर रहने का दंड था. और इसी दंड को अर्जुन को भगुतना भी पड़ा था.

अर्जुन और द्रौपदी की 1 वर्ष की अवधि अभी-अभी समाप्त हुई थी और द्रौपदी-युधिष्ठिर के साथ का एक वर्ष का समय शुरू हुआ था.

अर्जुन भूलवश द्रौपदी के पर ही अपना तीर-धनुष भूल आए. पर किसी से पशुओं की रक्षा के लिए लिए उन्हें उसी समय इसकी जरूरत पड़ी.

अतः क्षत्रिय धर्म का पालन करने के लिए तीर-धनुष लेने के लिए नियम तोड़ते हुए वह द्रौपदी के निवास में घुस गए. 

उस दौरान द्रौपदी-युधिष्ठिर साथ में थे. बाद में इसके दंडस्वरूप अर्जुन 1 साल के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ा था.