May 10, 2024, 12:15 PM IST

श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़ दी थी राधा जी के लिए अपनी प्रिय बांसुरी?

Ritu Singh

भगवान कृष्ण को उनकी बांसुरी बहुत प्रिय मानी जाती है लेकिन क्या आपको पता है ये बांसुरी किस चीज से बनी थी और...

असल में भगवान शिव ने ऋषि दधीचि की महाशक्तिशाली हड्डी को घिसकर बांसुरी का निर्माण किया था.

भगवान शिव ने ही ये बांसुरी कृष्णजी को भेंट की थी और ये बांसुरी देने के लिए भोले बाबा गोकुल गए थे.

लेकिन इस बांसुरी को भी कृष्ण जी ने राधा के लिए तोड़ दी थी और इसके पीछे वजह भी दिल को झझकोर देगी.

असल में राधा जब आपने जीवन के आखिरी पल में थी तब श्रीकृष्ण ने राधा से कुछ मांगने के लिए कहा था.

तब राधा ने उनसे आखिरी बार बांसुरी बजाने की इच्छा जताई थी. श्रीकृष्ण की बांसुरी की सुरीली धुन सुनते-सुनते ही राधा ने अपना शरीर त्याग दिया. 

श्रीकृष्ण राधा का वियोग सह नहीं पाए और उन्होंने प्रेम के प्रतीक बांसुरी को तोड़कर फेंक दिया था.