Jul 7, 2024, 01:08 PM IST

शुभ काम पर जाने से पहले क्यों खाते हैं दही शक्कर? 

Aditya Katariya

जब आप किसी खास काम के लिए घर से बाहर जाते हैं तो परिवार के लोग आपको जाने से पहले दही-चीनी खाने की सलाह देते हैं.

आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले दही शक्कर खिलाना शुभ माना जाता है.

दही और चीनी दोनों ही सफेद रंग के होते हैं, जो चंद्रमा का प्रतीक हैं. ऐसा माना जाता है कि दही और चीनी खाने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है.

दही शक्कर खाने से दिमाग शांत रहता है, जिससे व्यक्ति अपने काम पर बेहतर तरीके से ध्यान लगा पाता है और उसे अच्छे नतीजे मिलते हैं.

दही शक्कर खाने से व्यक्ति के शरीर से नकारात्मकता दूर होती है.

सनातन धर्म में दही को पंचामृत माना जाता है. शुभ काम से पहले दही शक्कर खाने से व्यक्ति को पेट की समस्याएं नहीं होती हैं और वह पूरे दिन एनर्जेटिक रहता है. 

दही शक्कर खाना सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.