Aug 11, 2024, 07:05 PM IST

महाभारत के समय में श्रीकृष्ण ने क्यों धारण किया था स्त्री का रूप? 

Abhay Sharma

महाभारत में ऐसे कई किरदार है जिनकी कहानी हैरान करती है. महाभारत का हर किरदार एक-दूसरे से किसी ना किसी रूप से जुड़ा हुआ भी है. 

महाभारत में ऐसा ही एक किरदार है अर्जुन पुत्र इरावन का, जिसके लिए श्रीकृष्ण को स्त्री का रूप धारण करना पड़ा था और उससे विवाह करना पड़ा.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत युद्ध के दौरान  इरावन को यह पता चल गया था कि अगले दिन उसकी मृत्यु हो जाएगी. 

ऐसे में इरावन घबरा गया और उसने श्रीकृष्ण से कहा कि वह विवाहित नहीं मरना चाहता है, तब श्रीकृष्ण ने कई राजाओं से अपनी पुत्री का विवाह इरावन से कराने के लिए प्रार्थना की. 

लेकिन सभी राजाओं ने इससे इनकार कर दिया, क्योंकि जो भी अपनी बेटी की शादी इरावन से करता उसके अगले दिन वह विधवा हो जाती..  

ऐसे में जब श्रीकृष्ण को कोई और उपाय नहीं दिखा तो स्वयं ही मोहिनी रूप धारण कर इरावन के साथ विवाह रचाया. 

इतना ही नहींं, इरावन की मृत्यु के बाद श्रीकृष्ण एक पत्नी की तरह मोहिनी रूप में काफी देर तक विलाप करते रहे...

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.