Jun 2, 2024, 09:31 AM IST

भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र को ही क्यों चुना?

Nitin Sharma

द्वापर युग में कौरवों और पांडवों के बीच हुए महाभारत युद्ध के साक्ष्य कलयुग में भी मिलते हैं. 

आज भी वह जगह मौजूद है, जहां महाभारत का युद्ध लड़ा गया था. इसे अब कुरुक्षेत्र के नाम से जाना जाता है. 

आप जानते हैं कि श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र को ही क्यों चुना था. 

पौ​राणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध कहां लड़ा जाये. इसके लिए जगह देखने को अपने सेवकों को भेजा था. 

कहा जाता है कि भगवान को डर था कि सगे भाईयों और परिवार के बीच हो रहा यह युद्ध बीच में न रुक जाये. कौरव और पांडव एक दूसरे का खून बहता देख संधि न  कर लें. 

इसी वजह से श्रीकृष्ण ने अपने सेवकों से कहा कि धरती पर ऐसी जगह देखों जहां क्रोध और द्वेष भारी मात्रा में हो. 

श्रीकृष्ण के सेवकों ने सभी दिशा और जगहों का जायजा लिया. जहां एक दूत ने श्रीकृष्ण को बताया कि कुरुक्षेत्र एक ऐसी जगह है, जहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी थी. इसका उसे पछतावा भी नहीं था. 

इस के बाद श्रीकृष्ण ने तय किया कि महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र की भूमि पर होगा. यहां की धरती युद्ध के दौरान भाई भाई और गुरु शिष्य में प्रेम उत्पन्न नहीं होने देगी. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)