Mar 19, 2024, 02:54 PM IST

पांडवों के सगे मामा ने दुर्योधन का क्यों दिया था साथ?

Ritu Singh

पांडवों के सगे मामा महाभारत युद्ध के समय उनका साथ न देकर दुर्योधन के साथ खड़े थे.

पांडु की दूसरी पत्नी माद्री के सगे भाई और नकुल-सहदेव के सगे मामा शल्य थे.

शल्य के पास बहुत विशाल सेना थी लेकिन क्यों पांडवों के मामा ने दुर्योधन का साथ दिया?

असल में इसके पीछे दुर्योधन की ही चाल थी. एक बार राजा शल्य पांडवों से मिलने हस्तिनापुर आ रहे थे.

रास्ते में जितने पड़ाव मिले सब पर शल्य ने पाया की उनका और उनकी सेना के खाने से लेकर आराम तक की व्यवस्था थी.

जब वह हस्तिनापुर पहुंचे तो युधिष्ठिर को खोजने लगे ताकि वह इतनी सेवा के लिए उनका धन्यवाद दे सकें.

तभी दुर्योधन वहां पहुंचा और बताया की ये सारी व्यवस्था उसने कराई थी. शल्य यह सुनकर बहुत प्रसन्न हुए.

यह सुनकर शल्य के मन में दुर्योधन से भावना में बहकर कह दिया की वह जो कुछ चाहे इसके बदले मांग सकता है

दुर्योधन ने तुरंत शल्य और उनकी सेना का साथ मांग लिया और मजबूरी में शल्य को दुर्योधन का साथ देना पड़ा था.

लेकिन वह रोज युद्ध खत्म होने के बाद शिविर में कौरवों को हतोत्साहित करते थे.