Jul 19, 2024, 10:28 AM IST

Sawan 2024: सावन में आखिर क्यों नहीं पिया जाता दूध?

Aditya Katariya

इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है.

सावन को भोलेनाथ का प्रिय महीना माना जाता है. 

इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है.

सावन में कुछ चीजों का सेवन वर्जित होता है जिनमें दूध भी शामिल है. आइए यहां जानते हैं इसके पीछे कारण क्या है

इस महीने में भक्त भोलेनाथ की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दूध पीने से व्रत का फल नहीं मिलता है.

श्रावण में बारिश होने से पानी और दूध के दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है.

दूध में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.