Jun 7, 2024, 06:49 PM IST
महाभारत में अर्जुन और नागकन्या उलूपी के मिलन से एक पुत्र हुआ, जिसका नाम था इरावन. अर्जुन की ही तरह इरावन भी रूपवान, बलवान, गुणवान और सत्य पराक्रमी था.
महाभारत युद्ध में अपने पिता अर्जुन को जीत दिलाने के लिए इरावन ने अपनी बलि दी थी, इरावन की एक इच्छा थी की मरने से पहले उसकी शादी हो.
लेकिन, कोई भी लड़की इरावन से शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई. क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या थी?
दरअसल, जब इरावन ने शादी की इच्छा जाहिर की तो सभी को यह पता था शादी के बाद उसकी मृत्यु हो जाएगी.
इसलिए इरावन से शादी के लिए कोई भी लड़की तैयार नहीं हुई, तब भगवान कृष्ण ने मोहिनी का रूप लिया और इरावन से शादी कर ली.
मोहिनी रूप में कृष्ण ने न केवल इरावन से शादी की बल्कि एक पत्नी की तरह उसे विदा करते हुए रोए भी और इरावन की इच्छा पूरी की.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.