Jul 5, 2024, 07:28 PM IST

श्रीकृष्ण ने महाभारत में इस योद्धा से क्यों मांगे थे उसके दांत?

Smita Mugdha

महाभारत के युद्ध में कई योद्धा रहे जो अलग-अलग वजहों से इतिहस में दर्ज हैं.

इनमें से कर्ण अपनी वीरता और युद्ध कौशल के साथ ही दानवीरता के लिए भी जाने जाते हैं. 

महाभारत युद्ध में अपनी मृत्यु से ठीक पहले भी कर्ण ने अपना दानवी स्वभाव नहीं छोड़ा था.

दरअसल युद्ध भूमि में श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश धारण करके कर्ण से दान में उनके सोने के दांत मांगे थे. 

अपनी दानवीरता का पालन करत हुए कर्ण ने वह दांत तुरंत ही निकालकर श्रीकृष्ण को दे दिया और वह बहुत खुश हुए थे. 

बदले में श्रीकृष्ण ने कर्ण को 3 वरदान दिए थे जिसमें से एक था कि उनका अंतिम संस्कार किसी पापमुक्त जगह और इंसान के हाथों होना चाहिए. 

इसी वजह से श्रीकृष्ण ने ही कर्ण का अंतिम संस्कार किया था क्योंकि संसार में वही सिर्फ पापमुक्त हो सकते हैं.  

कर्ण ने महाभारत के युद्ध में कौरव पक्ष की ओर से युद्ध लड़ा था लेकिन इसके बाद भी उन्हें अन्यायी नहीं माना जाता है.

कर्ण की वीरता और दानवीरता जैसे गुणों की प्रशंसा खुद भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से की थी.