Aug 22, 2024, 09:06 AM IST

अर्जुन के ही सारथी क्यों बने थे श्रीकृष्ण?

Aman Maheshwari

पांडवों और कौरवों के बीच सबसे बड़ा धर्मयुद्ध महाभारत का युद्ध लड़ा गया था. इसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन की ओर से शामिल हुए थे.

भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध में शस्त्र नहीं उठाए थे लेकिन वह पांडवों की ओर से अर्जुन के सारथी बने थे.

युद्ध से पहले कौरवों की तरफ से दुर्योधन भी श्रीकृष्ण से मदद मांगने के लिए गया था. ऐसे में वह चाहते तो कौरवों की तरफ से भी युद्ध में शामिल हो सकते हैं.

लेकिन फिर उन्होंने युद्ध में अर्जुन का सारथी बनना ही क्यों चुना? दुर्योधन ने श्रीकृष्ण से उनकी नारायणी सेना मांग ली थी.

महाभारत के युद्ध से पहले श्रीकृष्ण युधिष्ठिर के सारथी बन सकते थे लेकिन वह अर्जुन के सारथी ही क्यों बनें.

श्रीकृष्ण को पता था कि, युद्ध में सगे-संबंधियों को देख अर्जुन का मन विचलित हो सकता है. ऐसे में उन्होंने अर्जुन का सारथी बन उन्हें गीता का ज्ञान दिया.

युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण ने अर्जुन के पराक्रम को निखारा और मुश्किलों से सामना करने का साहस दिया. तभी अर्जुन ने युद्ध में पराक्रम दिखाया.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.