Mar 24, 2024, 01:20 PM IST

IPL इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज

Mohammad Sabir

आंद्रे रसेल

केकेआर के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2024 के दौरान सबसे तेज 200 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसके लिए उन्होंने 1322 गेंदों का सामना किया. 

क्रिस गेल

पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के लिए 1811 गेंदों का सामना किया था. 

कीरोन पोलार्ड

पूर्व क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के लिए 2055 गेंद लिया था. 

एबी डिविलियर्स

पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के लिए 2790 गेंदों का सामना किया था.

एमएस धोनी 

एमएस धोनी ने आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के लिए 3126 गेंदे खेली थी. 

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा ने आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के लिए 3798 गेंदों का सामना किया था.