Nov 5, 2023, 06:32 PM IST

किस बल्लेबाज ने वर्ल्डकप 2023 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के?

DNA WEB DESK

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लगाए हैं. 

रोहित शर्मा ने 8 पारियों में अब तक कुल 22 छक्के लगाए हैं और पहले स्थान पर हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.

वॉर्नर ने अब तक 7 पारियों में कुल 20 छक्के जडे़ हैं. 

साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं. 

क्विंटन डी कॉक ने अब तक 7 पारियों में कुल 18 छक्के लगाए हैं. 

पाकिस्तान से विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमन ने भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

फखर जमन ने सिर्फ 3 पारियों में अब तक कुल 18 छक्के जड़ दिए हैं. 

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एनरिक क्लासेन भी इस लिस्ट में शामल हैं. उन्होंने अब तक 7 पारियों में 17 छक्के ठोके हैं.