Oct 16, 2024, 10:48 AM IST

अपने जन्मदिन पर शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज

Mohd Sabir

आज हम बात करने जा रहे हैं, उन बल्लेबाजों की जिन्होंने अपने जन्मदिन पर वनडे में शतक लगाया है. 

भारत के विनोद कांबली ने 18 जनवरी 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने जन्मदिन पर शतक लगाया था. 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 24 अप्रैल 1998 में अपने जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ठोका था. 

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 30 जून 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने जन्मदिन पर शतक जड़ा था. 

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने अपने जन्मदिन पर 8 मार्च 2011 को पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था. 

न्यूजीलैंड के टॉम लैथम ने अपने जन्मदिन पर नीदरलैंड्स के खिलाफ 2 अप्रैल 2022 में शतक जड़ा था. 

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने 20 अक्टूबर 2023 को अपने जन्मदिन पर पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी पूरी की थी. 

रन मशीन विराट कोहली ने 5 नंवबर 2023 को अपने जन्मदिन पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी.