Dec 7, 2023, 05:51 PM IST

Big Bash League का सिक्सर किंग, जिसने मार दिए हैं सबसे ज्यादा छक्के

DNA WEB DESK

बिग बैश लीग 2023 का आगाज हो चुका है. इसका पहला मैच भी खेला जा चुका है. 

आइए जानते हैं कि बिग बैश लीग के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए हैं.

इस लिस्ट में पहला नाम क्रिस लिन का है.  लिन ने बीबीएल के इतिहास में इतने छक्के जड़े हैं कि उनके आस-पास किसी बल्लेबाज का नाम तक नहीं है.

क्रिस लिन ने बीबीएल में 111 पारियों में कुल 194 छक्के लगाए हैं. 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरोन फिंच ने 101 पारियों में कुल 118 छक्के लगाए हैं. 

बेन मैकडरमोट इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 83 पारियों में 111 छक्के लगाए हैं. 

ग्लेन मैक्सवेल ने 96 पारियों में कुल 110 छक्के ठोके हैं. 

डेनियल क्रिश्चियन ने 125 पारियों में 98 छक्के लगाए हैं. 

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 69 पारियों में 94 छक्के जड़े हैं.