Dec 30, 2023, 01:03 PM IST

साल 2023 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज

Mohammad Sabir

आइए देखते हैं कि साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं. 

भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 में 52 पारियों में कुल 2154 रन बनाए हैं. 

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 36 पारियों में 2048 रन बनाए हैं. 

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने साल 2023 में 54 पारियों में 1988 रन बनाए हैं. 

रोहित शर्मा ने साल 2023 में 39 पारियों में 1800 रन बनाए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने 2023 में 42 पारियों में 1698 रन बनाए हैं. 

श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 46 पारियों में 1690 रन बनाए हैं. 

बांग्लादेश के नजम हुसैन शांतो ने 46 पारियों में 1690 रन बनाए हैं. 

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने 45 पारियों में 1629 रन बनाए हैं. 

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने 33 पारियों में 1584 रन बनाए हैं.