Dec 24, 2023, 02:06 PM IST

ODI में एक साल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक-रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

Sabir Ali

आइए जानते हैं कि वनडे क्रिकेट में किसी एक साल में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने साल 2023 में 140.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने साल 2015 में 137.91 स्ट्राइक रेट से रन ठोके. 

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने साल 2018 नें 118.22 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2023 में 117.07 के स्ट्राइक रेट से रन जड़े. 

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने साल 1997 में 113.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने साल 2023 में 113.26 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने साल  2023 में 112.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने साल 1996 में 112.48 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.