Jan 5, 2024, 06:27 PM IST

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों की सैलरी 

Vivek Singh

साल आईपीएल 2023 में उन 5 बल्लेबाजों की सैलरी जानें, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए. 

गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल ने IPL 2023 में 60 की औसत से 890 रन बनाए थे. 

गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन गिल को 8 करोड़ दिए थे और इस साल भी उनकी सैलरी 8 करोड़ ही है. 

RCB के फाफ डुप्लेसी ने 14 मैचों में 56 की औसत से 730 रन बनाए थे. 

फाफ डुप्लेसी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 करोड़ रुपए दिए थे. 

चेन्नई सुपर किंग्स के डेवोन कॉनवे 1 करोड़ में बिके थे, जो उनका बेस प्राइज था. 

न्यूजीलैंड के कॉनवे ने आईपीएल 2023 में 16 मैचों में 672 रन बनाए थे.  

विराट कोहली ने पिछले सीजन 639 रन बनाए थे, उन्हें RCB 17 करोड़ करोड़ रुपए देती है. 

राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ मिले और उन्होंने 625 रन बनाए थे.