Dec 23, 2023, 04:17 PM IST

IPL 2024 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी

Kunal Kishore

केएल राहुल 17 करोड़

केएल राहुल IPL 2024 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले भारतीय खिलाड़ी होंगे. उन्हें LSG 2022 और 2023 की तरह 17 करोड़ रुपए देगी.  

रोहित शर्मा (16 करोड़)

रोहित शर्मा को IPL 2024 में मुंबई इंडियंस 16 करोड़ रुपए भुगतान करेगी. मुंबई ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रोहित को इतने रकम में रिटेन किया था.

रविंद्र जडेजा (16 करोड़)

रवींद्र जडेजा को आगामी सीजन में 16 करोड़ रुपए मिलेंगे. CSK की टीम में सबसे ज्यादा सैलरी एमएस धोनी की नहीं, जडेजा की है. IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने धोनी को 12 करोड़ और जडेजा को 16 करोड़ में रिटेन किया था.

ऋषभ पंत (16 करोड़)

IPL 2024 में अगर ऋषभ पंत वापसी करने में सफल रहते हैं, तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स 16 करोड़ रुपए भुगतान करेगी.

ईशान किशन (15.25 करोड़)

ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 2022 मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ में खरीदा था. वह युवराज सिंह के बाद आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं.