Sep 26, 2023, 07:07 PM IST

धोनी ने इन 5 खिलाड़ियों को बनाया सबसे बड़ा योद्धा

DNA WEB DESK

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में ही रोहित शर्मा का डेब्यू हुआ था. 

कोहली को वनडे से लेकर टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने मौके देकर निखारा और आज विराट टीम इंडिया की जान बन गए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया के विजेता खिलाड़ी रोहित शर्मा एक वक्त अपने करियर में रनों के लिए जूझ रहे थे. 

धोनी ने रोहित से शिखर धवन के साथ ओपनिंग कराई और आज रोहित ऐसे चमके कि टीम इंडिया उनकी कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीतने कीउम्मीदें लगा रही है. 

रवींद्र जडेजा एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन उनकी बॉलिंग में धोनी की कप्तानी में अलग धार आ गई थी. 

जडेजा धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया  लीडिंग गेंदबाज बन गए थे और आज भी वो टीम के अहम स्पिनर हैं. 

रविचंद्रन अश्विन धोनी की कप्तानी में अपने प्रदर्शन के चलते चर्चा में आए थे. 

धोनी ने टेस्ट और वनडे में अश्विन का डेब्यू कराया था. धोनी ने अश्विन के करियर संवारने में अहम भूमिका निभाई थी. 

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर की जान बन गए थे. 

सुरेश रैना और धोनी के बीच क्रिकेट के अलावा एक खास दोस्ती भी थी, दोनों ने रिटायरमेंट भी एक ही दिन लिया था.