Oct 16, 2024, 11:41 PM IST

HIL 2024: हॉकी इंडिया लीग ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले 5 खिलाड़ी

Kunal Kishore

हरमनप्रीत सिंह

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रुपए में खरीदा है.

अभिषेक नैन

भारतीय टीम के फॉरवर्ड अभिषेक नैन को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है.

हार्दिक सिंह

भारतीय टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह के लिए यूपी द्रुद्रास ने 70 लाख रुपए की बोली लगाई.

गोंजालो पियात

अर्जेंटीना के डिफेंडर गोंजालो पियात को हैदराबाद तूफान्स ने 68 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है.

जिप जानसेन

नीदरलैंड्स के डिफेंडर जिप जानसेन के लिए तमिलनाडु ड्रैंगन्स ने 54 लाख रुपए खर्च किए हैं.