Jan 17, 2024, 06:39 PM IST

विराट-अनुष्का के बाद अब ये क्रिकेटर देंगे खुशखबरी, घर आएगी नन्ही परी

Vivek Singh

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद एक और क्रिकेटर के घर जश्न मनाने की तैयारी चल रही है. 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाज केशव महाराज और उनकी वाइफ पहली बार पैरेंट्स बनेंगे. 

अब साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज की वाइफ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर यह खुशखबरी दी. 

यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर एक नन्ही परी आने वाली है. 

केशव महाराज और लेरिशा की शादी साल 2022 में हुई थी और वे पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. 

लेरिशा ज्यादातर केशव महाराज को सपोर्ट करने के लिए मैच के दौरान स्टेडियम में उपलब्ध रहती हैं. 

लेरिशा एक कथक डांसर हैं और केशव महाराज की मां को यही चीज काफी पंसद आई थी. 

केशव महाराज की मां के 50वें जन्मदिन पर लेरिशा ने कथक कर के दिखाया था. 

लेरिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 80 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं.