Dec 14, 2023, 11:22 PM IST

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 5 बल्लेबाज

Vivek Singh

सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानेसबर्ग में 8 छक्के मारकर नया कीर्तिमान रच दिया. 

वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. 

सूर्या ने सिर्फ 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 123 छक्के उड़ा दिए हैं. 

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने मारे हैं. 

रोहित ने 2007 से लेकर अब तक 140 मैच खेले हैं और कुल 182 छक्के मारे हैं. 

तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 115 मैचों में 117 छक्के मारे हैं. 

केएल राहुल ने भारत के लिए अब तक 72 टी20 मैच खेले हैं और कुल 99 छक्के मारे हैं. 

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 58 मैचों में 74 छक्के मारे हैं. 

हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए अब तक 92 मैच खेल लिए हैं और कुल 69 छक्के मारे हैं.