Jul 6, 2023, 09:41 AM IST

MS Dhoni के नाम हैं ये 4 खिताब, जो दुनिया के किसी भी कप्तान के पास नहीं

Vivek Singh

महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2023 को पूरे 42 साल के हो जाएंगे. 

धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में बहुत कुछ हासिल किया है. 

उन्होंने इतना कुछ हासिल कर लिया है कि दूसरे कप्तान के लिए उनकी बराबरी करना किसी सपने की तरह है. 

धोनी ऐसे पहले कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों इवेंट अपने नाम किया है. 

उन्होंने 2007 में भारत को टी20 वर्ल्डकप, 2011 में वनडे वर्ल्डकप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. 

धोनी ने इसके अलावा 5 आईपीएल और एक चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता है. 

2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे. 

भारत के लिए धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं. 

वह 250 आईपीएल मैचों में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं.